Connect with us

वाराणसी

वाराणसी जेल में रिश्वतखोरी के आरोपी डॉक्टर की संदिग्ध हालात में मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बलिया जिले के बांसडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी पद पर तैनात डॉक्टर वेंकटेश मौआर (42 वर्ष) की सोमवार को वाराणसी जिला जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बीते 12 जून को डॉक्टर वेंकटेश को एंटी करप्शन टीम ने तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में वाराणसी की जिला जेल भेजा गया था।

जेल अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव के अनुसार, डॉक्टर वेंकटेश को जेल की क्वारंटाइन बैरक में रखा गया था। सोमवार की सुबह उन्हें बुखार की शिकायत हुई, जिसके बाद जेल अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। दोपहर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उन्हें तत्काल कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि डॉक्टर की मौत हीट स्ट्रोक के कारण हुई है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।

बताया गया कि सोमवार को ही डॉक्टर वेंकटेश के परिजन उनसे मुलाकात के लिए जेल आए थे। परिजनों की मौजूदगी में ही उनकी हालत बिगड़ी। जेल प्रशासन ने तुरंत डॉक्टर को अस्पताल भिजवाया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। मौत के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

रंगेहाथ पकड़े गए थे डॉक्टर वेंकटेश

Advertisement

डॉक्टर वेंकटेश मौआर को एंटी करप्शन की वाराणसी टीम ने 12 जून को बलिया में सीएचसी परिसर से गिरफ्तार किया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने अमृत फार्मेसी मेडिकल स्टोर के संचालन के लिए तीन अनुमति पत्र जारी करने के एवज में 3 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। मेडिकल स्टोर संचालक अजय तिवारी ने पहले दो पत्र प्राप्त कर लिए थे, लेकिन तीसरे पत्र के लिए लगातार हर महीने 20 हजार रुपये की मांग किए जाने पर उन्होंने एंटी करप्शन विभाग से शिकायत की थी।

शिकायत की पुष्टि के लिए टीम ने अजय तिवारी को केमिकल लगे 20 हजार रुपये दिए। जैसे ही डॉक्टर वेंकटेश ने पैसे स्वीकार किए, टीम ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया। पूछताछ और कागजी कार्यवाही के बाद उन्हें वाराणसी जिला जेल भेजा गया था, जहां कुछ ही दिनों बाद उनकी मौत हो गई।

प्रशासनिक स्तर पर इस घटना को लेकर जांच के संकेत मिले हैं। जेल प्रशासन का कहना है कि सभी प्रक्रियाएं नियमों के तहत की गई थीं। मृतक के परिजनों की ओर से अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page