Connect with us

वाराणसी

तेज रफ्तार ट्रक ने टैंकर में मारी टक्कर, चालक की मौत, दो घायल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। मिर्जामुराद क्षेत्र के हरपुर गांव स्थित रिंग रोड फेज-2 पर ओवरब्रिज पर सोमवार की सुबह नेशनल हाईवे पर हरहुआ से रखौना की तरफ तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रक (हाईवा) पानी टैंकर के पिछले हिस्से में भीड़ गई। जिसमें ट्रक (हाईवा) चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, पानी टैंकर से फूलों को पानी दे रहे एनएचआई (NHI) विभाग के दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे खजूरी चौकी इंचार्ज प्रीतम कुमार तिवारी ने शव को कब्जे में लेकर घायल कर्मचारियों को इलाज हेतु ट्रामा सेंटर भेज दिया।

आजमगढ़ जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत हातिशपुर गांव निवासी सर्वेश कुमार चौहान (28 वर्ष) ट्रक (हाईवा) से गिट्टी गिराकर हरहुआ से रखौना की तरफ आ रहा था। क्षेत्र के हरपुर गांव स्थित ओवरब्रिज के किनारे एनएचआई के कर्मचारी ट्रैक्टर पानी टैंकर से डिवाइडर पर लगे फूलों को पानी दे रहे थे कि इसी दौरान हरहुआ से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक (हाईवा) ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक हाईवे के परखच्चे उड़ गए और ट्रक (हाईवा) चालक उसी में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं फूलों को पानी दे रहे एनएचआई विभाग के कर्मचारी रोहित यादव (23 वर्ष) करधना (मिर्जामुराद) और पुनवासी हरिजन (50 वर्ष) बेनीपुर (मिर्जामुराद) गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisement

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे खजूरी चौकी इंचार्ज प्रीतम तिवारी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया और घायल कर्मचारियों को इलाज हेतु ट्रामा सेंटर भेजा।

मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। ट्रक चला कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मृतक को सृष्टि (5 वर्ष), परी (3 वर्ष) नामक दो बेटियाँ और तेज प्रताप (1 वर्ष) नामक एक बेटा है। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भाई प्रवेश कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी गुड्डन देवी और मां चंपा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page