Connect with us

वाराणसी

फादर्स डे पर बेटे ने दिवंगत पिता की स्मृति में जरूरतमंदों में वितरित की शर्ट

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। फादर्स डे के अवसर पर जहां लोग अपने पिता को याद करते हुए उन्हें उपहार देते हैं, वहीं वाराणसी के खजूरी क्षेत्र में एक युवक ने अपने दिवंगत पिता की याद को सेवा में बदलकर एक मिसाल पेश की। स्वर्गीय मनीष चौबे की स्मृति में उनके पुत्र देवांश मनीष चौबे ने जरूरतमंद लोगों के बीच शर्ट वितरित कर न सिर्फ भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की, बल्कि समाज सेवा की भावना को भी प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग जुटे और इस पहल को नमन किया। भावुक क्षण तब आया जब देवांश ने कहा, “मेरे पिता मेरे आदर्श थे। उनकी स्मृति को समाज के लिए उपयोगी बना सकूं, यही मेरे लिए सच्ची श्रद्धांजलि है।”

इस अवसर पर प्रमोद चौबे, दिलीप चौबे, नीरज चौबे, संजय पांडेय, इशांक चौबे, अभय दुबे, बृजेश मौर्य और अनिल कुमार समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने देवांश की इस संवेदनशील और प्रेरणादायक पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अनुकरणीय बताया।

फादर्स डे पर आयोजित यह सेवा कार्यक्रम न सिर्फ एक बेटे की अपने पिता के प्रति श्रद्धा को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि सच्चा सम्मान केवल यादों में नहीं, कर्म में होता है। देवांश की यह पहल युवाओं को प्रेरणा देने वाली है, जिसमें श्रद्धांजलि के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी का भी बखूबी निर्वहन हुआ।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page