Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर में 50 किलो गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

दो लग्जरी कारें जब्त

गाजीपुर। जनपद की सैदपुर थाना पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 50.75 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। यह सफलता शरीफपुर पुल के पास चेकिंग के दौरान मिली जब मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदिग्ध वाहनों को रोका और तलाशी ली।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विजय प्रताप सिंह निवासी सिपाह बस्ती अलावलपुर थाना बड़ेसर, नसीर रायनी निवासी गोरा बाजार कोतवाली गाजीपुर और रोहित कुमार गोंड़ निवासी नथनपुर थाना मुहम्मदाबाद के रूप में हुई है। सभी आरोपियों की उम्र 19 से 20 वर्ष के बीच है।

Advertisement

पुलिस टीम को मौके से कुल 50.75 किलोग्राम गांजा, चार एंड्रॉइड मोबाइल, 540 रुपये नकद, एक सुजुकी बलेनो (UP61AX1116) और एक टाटा टिगोर (UP61AJ2241) वाहन बरामद हुए। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ थाना सैदपुर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/20/29/60 के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इस संयुक्त कार्रवाई का नेतृत्व सैदपुर थाना के उपनिरीक्षक अनोज सिंह और एएनटीएफ निरीक्षक सुरेन्द्र नाथ सिंह ने किया। गाजीपुर पुलिस की इस कार्रवाई को स्थानीय प्रशासन की एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में नशीली दवाओं के खिलाफ चल रहे अभियान को बल मिलेगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page