Connect with us

चन्दौली

पुलिस चौकी के अभाव में सड़क किनारे कुर्सी लगाकर ड्यूटी कर रहें जवान

Published

on

Loading...
Loading...

सकलडीहा (चंदौली)। फोरलेन सड़क निर्माण के दौरान बीते छह माह पूर्व सघन तिराहा की पुलिस बूथ को बुलडोजर लगाकर गिरा दिया गया। पुलिस बूथ के अभाव में कोतवाली पुलिस चिलचिलाती धूप और उमस में सड़क पर सुबह-शाम ड्यूटी करने को मजबूर है। जबकि पुलिस बूथ निर्माण के लिये जिलाधिकारी से लेकर पुलिस अधीक्षक की ओर से निर्देश दिया गया था। इसके बाद भी तहसील के राजस्व कर्मी पुलिस बूथ बनाने को लेकर टालमटोल कर रहे हैं।

सकलडीहा कस्बा के सघन तिराहे पर पुलिस बूथ होने से जाम की समस्या के साथ लोगों, राहगीरों और सवारियों को सुरक्षा का विश्वास बना रहता था। सड़क चौड़ीकरण के दौरान पुलिस बूथ गिराकर तत्काल कार्यदायी संस्था की ओर से बनाने की बात कही गई थी। लेकिन छह माह से अधिक समय बीतने के बाद भी पुलिस बूथ के लिए भूमि तक चिन्हित नहीं किया गया। जिसके कारण पुलिस बूथ और पीकेट पर तैनात पुलिस कर्मी सुबह-शाम सड़क पर धूल फांकते हुए सड़क के किनारे टेबल-कुर्सी दुकानदारों से मांग कर ड्यूटी करने को मजबूर हैं।

Loading...

इसके बाद भी तहसील प्रशासन की ओर से पुलिस बूथ के लिये भूमि आवंटित नहीं किया गया। आरोप है कि तहसील प्रशासन के ढुलमुल रवैये के कारण पुलिस कर्मी परेशान हैं। वहीं तहसील प्रशासन की ओर से जमीन चिन्हित करने का दावा किया जा रहा है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page