Connect with us

चन्दौली

गंदे पानी से बढ़ा बीमारियों का खतरा, ग्रामीणों ने जताया रोष

Published

on

Loading...
Loading...

जल जीवन मिशन को पलीता, महीनों से फटी पाइप से बह रहा ज़हर

धानापुर (चंदौली)। स्थानीय कस्बे में गंदे नाले के बीच जलनिगम की मेन पाइप फट जाने से पानी सप्लाई के दौरान पूरे उपभोक्ताओं के घरों में नाले का गंदा पानी पहुंच रहा है। विभाग की लापरवाही के कारण लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बस स्टैंड के समीप स्थित प्रेम होटल के पास गंदे नाले के बीच जलनिगम की मेन पाइप फट गई है। इस फटी पाइप से नाले का गंदा पानी उपभोक्ताओं के घरों तक पहुंच रहा है। कस्बे के लोगों को पीने के लिए साफ पानी नहीं मिल रहा है। गरीब परिवारों के लिए जलनिगम का पानी ही एकमात्र साधन है। संपन्न लोग बोरिंग का पानी इस्तेमाल कर रहे हैं। दूषित पानी से बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।

ग्रामीणों ने बताया कि वे कई बार विभाग को इस समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे। विभाग का कहना है कि जल्द ही पाइप की मरम्मत करा दी जाएगी, लेकिन कई महीनों से लोग आरओ का पानी खरीदकर पीने को मजबूर हैं।

Advertisement

उत्तर प्रदेश सरकार जल जीवन मिशन के तहत हर घर में स्वच्छ पानी पहुंचाने का काम कर रही है, वहीं जलनिगम विभाग की लापरवाही के कारण पुरानी व जर्जर पाइपलाइनों की दुर्दशा ग्रामीण झेलने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी चंदौली का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पाइप की तत्काल मरम्मत की मांग की है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page