Connect with us

वाराणसी

प्रेमिका ने थाने में खाया जहर, हिरासत में प्रेमी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। बड़ागांव थाना परिसर उस समय अफरा-तफरी का केंद्र बन गया जब बुधवार को एक युवती ने थाने के अंदर ही जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि प्रेमी द्वारा शादी से इनकार किए जाने के बाद युवती ने यह आत्मघाती कदम उठाया। गंभीर हालत में उसे स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।

मामला बड़ागांव थाना क्षेत्र की एक युवती और खान पट्टी निवासी पंकज पटेल के बीच तीन वर्षों से चल रहे प्रेम संबंध से जुड़ा है। युवती के परिजनों को जब इस रिश्ते की जानकारी हुई तो उन्होंने युवक से बात की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। आखिरकार विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर मामला थाने तक पहुंच गया।

पुलिस ने पंचायत के लिए बुधवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया। जानकारी के अनुसार, पंचायत के दौरान युवती ने प्रेमी से तीन बार शादी के लिए पूछा, लेकिन हर बार उसे नकारात्मक उत्तर मिला। इससे आहत होकर युवती ने जेब से जहरीला पदार्थ निकाला और सबके सामने खा लिया।

घटना के तुरंत बाद थाना परिसर में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार युवती की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे निगरानी में रखा गया है।

Advertisement

उधर, युवक पंकज पटेल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। युवक के पिता की मृत्यु एक दशक पहले सड़क हादसे में हो चुकी है और फिलहाल उसके चाचा ही परिवार की देखरेख कर रहे हैं।

पुलिस घटना की जांच में जुट गई है और युवती के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाने के अंदर हुई इस घटना ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page