Connect with us

वाराणसी

प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचे बीएचयू छात्र, ट्रॉमा सेंटर और सर सुंदरलाल चिकित्सालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्र आज ट्रॉमा सेंटर और सर सुंदरलाल चिकित्सालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज़ बुलंद करते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन लेकर वाराणसी स्थित उनके संसदीय कार्यालय पहुंचे। वहां छात्रों से कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने विस्तार से बातचीत की और उनका ज्ञापन प्राप्त किया।

विधायक ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों को प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री तक पहुंचाया जाएगा और इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की व्यक्तिगत रूप से सिफारिश की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रॉमा सेंटर की व्यवस्था पर प्रधानमंत्री का विशेष ध्यान है और वहां किसी भी तरह की लापरवाही या मनमानी स्वीकार नहीं की जाएगी।ज्ञापन में छात्रों ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि ट्रॉमा सेंटर के प्रभारी सौरभ सिंह ने 26 मई को प्रो. विशंभर सिंह और एसपी मिश्रा का अपमान किया।

साथ ही उन्होंने GEM पोर्टल के जरिए हुई खरीद-फरोख्त में बड़ा घोटाला होने की बात भी कही। छात्रों का कहना है कि जिन 11 फार्मों से सामान की खरीद हुई है, वे सभी एक ही परिवार के स्वामित्व में हैं और वही सामग्री GEM पोर्टल पर उपलब्ध अन्य फार्मों की तुलना में 10 से 100 गुना अधिक कीमत पर खरीदी गई है।

छात्रों ने बताया कि इस मामले की जांच केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के सेंट्रल विजिलेंस द्वारा की जा चुकी है, लेकिन अब तक जांच रिपोर्ट को दबाकर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले का अविलंब निस्तारण किया जाए।

Advertisement

ट्रॉमा सेंटर और सर सुंदरलाल चिकित्सालय न केवल पूर्वांचल, बल्कि उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड सहित कई राज्यों के गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए इलाज का एकमात्र सहारा हैं। छात्रों ने कहा कि वहां मरीजों और उनके परिजनों के साथ लगातार बदसलूकी की जा रही है, जिससे उनमें भय और असंतोष फैलता जा रहा है।

छात्र प्रतिनिधिमंडल में शामिल डॉ. कुंवर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों चिकित्सा केंद्रों में प्रशासनिक गुंडागर्दी चरम पर है। उन्होंने मांग की कि चिकित्सा अधीक्षक और ट्रॉमा सेंटर प्रभारी को पदमुक्त कर किसी योग्य व्यक्ति को जिम्मेदारी सौंपी जाए।

वहीं, छात्र नेता अभय सिंह ‘मिक्कू’ ने आरोप लगाया कि बीएचयू जैसे शिक्षा और चिकित्सा केंद्र में संगठित चिकित्सीय अपराध हो रहे हैं, जो अत्यंत चिंताजनक है।छात्र नेता मृत्युंजय तिवारी और अभिषेक सिंह ने इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ एक जनहित की लड़ाई बताया और सबका सहयोग मांगा। इस मौके पर हर्ष त्रिपाठी, रविभान सिंह, सौरभ सिंह, रजत सिंह, प्रफुल्ल पांडेय, हिमांशु राय, सत्यम राय समेत कई छात्र नेता मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page