Connect with us

वाराणसी

विश्वकर्मा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष 15 जून को वाराणसी में करेंगे विचार गोष्ठी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामआसरे विश्वकर्मा 15 जून को वाराणसी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे समाज के बुद्धिजीवियों से मुलाकात करेंगे और पीडीए के फार्मूले को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित विचार गोष्ठी में भाग लेंगे।

महासभा के महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ‘विश्वकर्मा’ ने बताया कि यह कार्यक्रम समाज को संगठित करने और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए किया जा रहा है।

Loading...

आयोजन की जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष हरिशंकर विश्वकर्मा और राजेंद्र शर्मा को सौंपी गई है।यह उच्चस्तरीय विचार गोष्ठी दोपहर 3 बजे दीपराज इंटर कॉलेज, कटारी धरसौना, चोलापुर में आयोजित होगी, जिसमें समाज के प्रमुख लोग भी भाग लेंगे और विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page