Connect with us

वाराणसी

विदाई न कराने पर विवाहिता ने ससुरालियों पर दर्ज कराया मुकदमा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शादी के छह साल बाद भी विदाई न होने से आहत एक विवाहिता ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि विदाई की बात करने पर उसे गालियां दी जाती हैं और जान से मारने की धमकी दी जाती है।

रोहनिया थाना क्षेत्र निवासी निधि पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी शादी 19 अप्रैल 2018 को जौनपुर जनपद के सुरेरी थाना क्षेत्र निवासी अभय मिश्रा से हुई थी। शादी के बाद से ही उनके ससुराल पक्ष ने उन्हें अपने घर नहीं बुलाया और अब तक उनकी विदाई नहीं कराई गई है।

निधि का आरोप है कि जब भी वह इस विषय में बात करने की कोशिश करती हैं, तो उनके ससुराल वाले अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। पीड़िता की शिकायत पर रोहनिया पुलिस ने पति अभय मिश्रा, ससुर पतेंजय मिश्रा, सास श्रीदेवी और देवर विपिन मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page