Connect with us

चन्दौली

हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में मनाया गया पांचवें धर्मगुरु का शहीदी पर्व

Published

on

Loading...
Loading...

सैयदराजा (चंदौली)। आदर्श नगर पंचायत सैयदराजा स्थित रामलीला मैदान के प्रांगण में सिख धर्म के पाँचवें गुरु श्री गुरु अरजन देव जी का शहीदी गुरुपर्व श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनाया गया। इस आयोजन में सभी लोगों ने मिल-जुलकर सहयोग किया और समाजसेवी होने का परिचय दिया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह (डब्लू) ने कहा कि गुरु अरजन देव महाराज ने समाज में भाईचारे को बढ़ावा देने एवं दीन-दुखियों की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने अत्याचारों के विरुद्ध खड़े होकर अपने प्राणों की आहुति दी, जिसके कारण वे सिख इतिहास में शहीद-ए-आज़म के रूप में जाने जाते हैं। सिख समुदाय हर वर्ष इस दिन को पर्व के रूप में मनाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

पूर्व विधायक ने कहा कि आज सिख समुदाय के लोगों ने तेज धूप के बावजूद इस पर्व को श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया, जो गुरुजी के पदचिह्नों पर चलने का प्रतीक है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि समाज हित में जो भी सहयोग आवश्यक होगा, वह हर संभव सहयोग देंगे।

Advertisement

कार्यक्रम में गुरुद्वारा कर्मनाशा, नौबतपुर के मुख्य कार्यसेवक बाबा परमजीत सिंह ने आए हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजन के दौरान सभी उपस्थित लोगों को लंगर एवं प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर सरदार मनमोहन सिंह, गुरमीत कौर, सरदार पप्पू सिंह, सरदार सतनाम सिंह मोंगा, काके, पिंटू सरदार, सरदार हरजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन को सफल बनाया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page