Connect with us

गाजीपुर

गंगा दशहरा को लेकर एसडीएम और सीओ ने किया निरीक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

जमानियां (गाजीपुर)। गंगा दशहरा पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। बुधवार को उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया और क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी ने संयुक्त रूप से बलुआ घाट, मुनान घाट, कपूरा घाट, साधु घाट, चक्काबांध समेत अन्य प्रमुख घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पर्व के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्क रहने को कहा। एसडीएम ज्योति चौरसिया ने बताया कि घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जा रही है ताकि वे गहरे पानी में न उतर सकें। साथ ही महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की सुविधा और सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने बताया कि चक्का बांध घाट पर पानी की अत्यधिक गहराई और सुरक्षा कारणों से स्नान पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इस संबंध में घाटों पर नोटिस भी चस्पा किए जाने का आदेश दिया गया है ताकि श्रद्धालुओं को समय पर सूचित किया जा सके और दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

सीओ रामकृष्ण तिवारी ने कहा कि गंगा दशहरा के अवसर पर सभी घाटों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रहे और त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा सके।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page