Connect with us

Uncategorized

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने शुरू की बेल्थरा रोड से आजमगढ़ तक बस सेवा

Published

on

Loading...
Loading...

बलिया। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने बेल्थरा रोड से आजमगढ़ तक सीधी बस सेवा की शुरुआत कर दी है। यह बस नगरा के मलप हरसेनपुर गांव होते हुए चलेगी। इस नई सुविधा से स्थानीय लोगों में काफी उत्साह है। गांव के पूर्व प्रधान श्रवण सिंह जगसन ने बताया कि लंबे समय से इस रूट पर बस संचालन की मांग की जा रही थी, जिसे लेकर परिवहन मंत्री को पत्र भी सौंपा गया था।

आज बेल्थरा रोड डिपो के एआरएम अजय कुमार ने मलप चट्टी पर ग्रामीणों की मौजूदगी में बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।बस प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे बेल्थरा रोड से चलकर नगरा, मलप, हरसेनपुर, निकासी, बेलौझा, हलधरपुर और मऊ होते हुए सुबह 10:30 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी। वापसी में बस दोपहर 11 बजे आजमगढ़ से रवाना होकर शाम 3 बजे बेल्थरा रोड पहुंचेगी।

Loading...

इसके अलावा बलिया से नगरा और मलप होते हुए लखनऊ तक की बस सेवा भी चालू है। शुभारंभ के अवसर पर कई स्थानीय लोग मौजूद रहे, जिनमें सूर्य प्रकाश सिंह पप्पू, ओंकार सिंह, पृथ्वीपाल सिंह, सुभाष सिंह, जगसन सिंह, विंध्याचल चौहान, मार्कण्डेय चौहान, बृजभूषण सिंह, जितेन्द्र चौहान, सुजीत सिंह और अजय मिश्र शामिल थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page