Connect with us

राज्य-राजधानी

ससुराल पहुंचने से पहले दुल्हन की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

भोजपुर। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं जब ससुराल पहुंचने से पहले ही एक नवविवाहिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। मामला बिहार के भोजपुर जिले का है, जहां बारात लौटते समय एक दर्दनाक दुर्घटना हो गई। हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए। अस्पताल में इलाज के दौरान दुल्हन ने दम तोड़ दिया, जबकि दूल्हा जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहा है।

घटना सिकरहटा थाना क्षेत्र के रंजमलडीह गांव के समीप की है। इनरपतपुर गांव से बारात लेकर लौट रही गाड़ी की ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। दूल्हा मोनू कुमार और दुल्हन ललिता देवी समेत सातों सवार घायल हो गए। सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दुल्हन ललिता की मौत हो गई।

28 मई को हसन बाजार थाना क्षेत्र के इनरपतपुर निवासी स्व. दूधनाथ सिंह की बेटी ललिता देवी की शादी धूमधाम से रंजमलडीह निवासी ओमप्रकाश सिंह के बेटे मोनू कुमार से हुई थी। शादी के दूसरे ही दिन यह हादसा हो गया। परिवार वालों की आंखों के सामने बेटी की डोली की जगह अर्थी उठी, ससुर ने नम आंखों से बहू को मुखाग्नि दी।

हादसे में घायल अन्य रिश्तेदारों की हालत भी गंभीर बनी हुई है। दूल्हा मोनू अब भी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। इस दुखद हादसे ने दोनों ही परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। गांव में मातम का माहौल है और हर कोई इस असमय मौत से स्तब्ध है।

Advertisement

ललिता अपने परिवार में तीसरे नंबर की बेटी थी। वह ससुराल पहुंचने से पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह गई, जिससे विवाह की खुशियां गम में तब्दील हो गईं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page