Connect with us

मऊ

परिवहन मंत्री ने जाना शारदा देवी का हाल, शारदा नारायण हॉस्पिटल में हुआ स्वागत

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। प्रदेश के परिवहन मंत्री गुरुवार देर शाम शारदा नारायण हॉस्पिटल पहुंचे। अस्पताल पहुंचने पर संस्थान निदेशक डॉ. संजय सिंह और मेडिकल डायरेक्टर डॉ. सुजीत सिंह ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। अस्पताल की संस्थापक संरक्षक शारदा देवी के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलते ही मंत्री उनसे मिलने पहुंचे और स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

डॉ. संजय सिंह ने बताया कि मऊ में आयोजित अहिल्याबाई होल्कर कार्यक्रम के बाद मंत्री सीधे शारदा नारायण हॉस्पिटल पहुंचे। यहां शारदा देवी के स्वास्थ्य की स्थिति और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

Loading...

इस अवसर पर मेडिकल डायरेक्टर डॉ. सुजीत सिंह, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष अजीत सिंह, डॉ. राहुल कुमार, डॉ. सतीश सिंह समेत अस्पताल के कई कर्मचारी मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page