Connect with us

वाराणसी

चौधरी चरण सिंह की 38वीं पुण्यतिथि पर किसानों ने दी श्रद्धांजलि

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की 38वीं पुण्यतिथि किसान फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में किसान चौक, कोनिया वाराणसी में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर पुष्प अर्पित किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का पूरा जीवन किसानों, खेत-खलिहान और कृषि विकास के लिए समर्पित रहा।

वे हमेशा कहते थे कि कृषि का विकास ही आर्थिक विकास की कुंजी है। मुख्य वक्ता किसान नेता ईश्वर चंद्र पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि चौधरी साहब वास्तव में किसानों के सच्चे हितैषी थे। वे मानते थे कि देश की तरक्की खेत और खलिहान के रास्ते ही संभव है।

Loading...

जमीन उन्मूलन और चकबंदी अधिनियम उनकी ऐतिहासिक उपलब्धियों में शामिल हैं। संस्था के अध्यक्ष उमाशंकर सिंह यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया, जबकि कार्यक्रम का संयोजन और संचालन जयशंकर जय द्वारा किया गया।

इस मौके पर किसान ईश्वर देव राजभर को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में रामधनी कनौजिया, सोमनाथ, सत्यनारायण पांडे, योगेश मिश्रा, अशोक सिंह एडवोकेट, राजा राम गौड़, मदन यादव, राजेंद्र राजभर, मोती मौर्य सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page