Connect with us

मऊ

ब्रिगेडियर उस्मान की याद में अस्पताल और कॉलेज की मांग, वकीलों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नेतृत्व में वकीलों के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा से मुलाकात कर वीर शहीद ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान की स्मृति में उनके पैतृक गांव बीबीपुर (घोसी) में अस्पताल और कॉलेज स्थापित किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अधिवक्ता मोहम्मद अंसरोर ने किया। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह पालीवाल ने कहा कि ब्रिगेडियर उस्मान ने भारत-पाक युद्ध के दौरान नौशेरा में जिस अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया, वह भारतीय सैन्य इतिहास में अमर है।

उनके बलिदान को देश ने परमवीर चक्र से सम्मानित किया, लेकिन दुर्भाग्यवश उनका गांव आज भी विकास की मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। पत्रकारों से बातचीत में पालीवाल ने कहा कि देश के लिए जान देने वाले सच्चे नायक हैं, लेकिन आज की युवा पीढ़ी फिल्मी दुनिया के बनावटी हीरो के पीछे भाग रही है, जबकि असली प्रेरणा तो ऐसे वीरों से ही मिलती है। बीबीपुर के प्रधान मुन्ना ने बताया कि ब्रिगेडियर उस्मान का पुश्तैनी घर आज खंडहर बन चुका है और शासन की ओर से अब तक कोई ठोस प्रयास नहीं हुआ है।

Loading...

अधिवक्ता मोहम्मद अंसारी ने बताया कि पूर्व में कई उच्च सैन्य अधिकारी उस्मान की स्मृति में गांव पहुंचकर श्रद्धांजलि देते रहे हैं, लेकिन अब यह परंपरा भी धीमी पड़ गई है।

उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को उनके त्याग और शौर्य से जोड़ने के लिए गांव में एक स्मृति स्थल, अस्पताल और शैक्षणिक संस्थान की स्थापना जरूरी है।इस मौके पर बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राधेश्याम, अधिवक्ता आलोक पांडेय, अधिवक्ता गोविंद प्रजापति और बीबीपुर निवासी अजहरुद्दीन समेत कई लोग मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page