Connect with us

मऊ

विश्व भूख दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों ने दी भूख मिटाने की प्रेरणा

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। पाल्क संस्था द्वारा बेटियों के लिए चलाए जा रहे नि:शुल्क समर कैंप में बच्चों को आर्ट की शिक्षा आस्था चौरसिया द्वारा दी जा रही है। इसी क्रम में विश्व भूख दिवस के अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने कुछ ही दिनों के प्रशिक्षण के बाद प्रभावशाली चित्र प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता में तन्वी केशरी को प्रथम, तान्या को द्वितीय और आस्था साहू को तृतीय पुरस्कार के लिए चुना गया।कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि संध्या गुप्ता (क्षय रोग डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर) और सरोज गुप्ता ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस समर कैंप की विशेष बात यह है कि इसे देश की सेना को समर्पित किया गया है और मुख्य अतिथि का स्वागत भी सैन्य परंपरा के अनुरूप किया गया।

Loading...

कार्यक्रम का संचालन नव्या और खुशबू ने किया। उन्होंने बताया कि विश्व भूख दिवस पर हमें यह समझना चाहिए कि हम कितने सौभाग्यशाली हैं कि हमारे पास समय पर भोजन उपलब्ध है, जबकि कई लोग दिनभर मेहनत करने के बावजूद भूखे सोने को मजबूर हैं।

हमें भोजन का आदर करना चाहिए और उसे बर्बाद करने से बचना चाहिए।इस अवसर पर मनोज चौरसिया, प्रवीण मौर्य, निर्जला, सोनाली, काजल, खुशी, रितु, आस्था, आरुषि, आर्य, नैना, नैन्सी, अंशिका, वंशिका, परी सहित अनेक प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page