Connect with us

गाजीपुर

अवैध मिट्टी खनन पर प्रशासन का शिकंजा, जेसीबी सीज

Published

on

Loading...
Loading...

तहसीलदार के नेतृत्व में छापेमारी, ट्रैक्टर चालक फरार, मालिक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के बूढ़ाडीह गांव में सोमवार सुबह प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मिट्टी खनन में लगी एक जेसीबी मशीन को मौके से जब्त कर सीज कर दिया। यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया के निर्देश पर तहसीलदार राम नारायण वर्मा के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम द्वारा की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम बूढ़ाडीह गांव पहुंची, जहां एक खेत में जेसीबी मशीन से मिट्टी की खुदाई की जा रही थी। प्रशासन को देखते ही खनन में लगे ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गए। हालांकि प्रशासन ने जेसीबी मशीन को अपने कब्जे में लेकर उसे कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

तहसीलदार राम नारायण वर्मा ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासन की ओर से स्पष्ट निर्देश हैं कि बिना अनुमति मिट्टी खनन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाए। फरार ट्रैक्टर चालकों और जेसीबी मालिक की पहचान कर उनके खिलाफ विधिक प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

Advertisement

इस कार्रवाई से गांव में हलचल मच गई है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से कुछ लोग खेतों की उपजाऊ मिट्टी का अवैध खनन कर रहे थे, जिससे जमीन की उर्वरता प्रभावित हो रही थी। प्रशासन की इस सख्ती से अब उम्मीद जगी है कि ऐसे कृत्यों पर रोक लगेगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page