Connect with us

मऊ

दहेज हत्या संबंधित मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज 25 मई 2025 को थाना चिरैयाकोट पुलिस ने क्षेत्र में गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर देवखरी मोड़ के पास से एक वांछित अभियुक्त कौशल मिश्रा को गिरफ्तार किया।

Loading...

आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 20/25, धारा 85, 80(2), 352 बीएनएस व 3/4 दहेज निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त कौशल मिश्रा, निवासी रुपानन्दपुर देवखरी, थाना चिरैयाकोट, जनपद मऊ को विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राकेश सिंह, कांस्टेबल संतोष सिंह और कांस्टेबल रविकान्त शामिल थे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page