Connect with us

गाजीपुर

सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। गहमर कोतवाली क्षेत्र के गदाईपुर गांव में सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक 85 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान यमुना राम के रूप में हुई है। घटना उस वक्त घटी जब वह सड़क पार कर रहे थे, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही बुजुर्ग सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच बाइक सवार बिना रुके मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में एम्बुलेंस को सूचना दी और घायल को भदौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही गहमर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि हादसे के संबंध में जांच शुरू कर दी गई है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से फरार बाइक सवार की पहचान की जा रही है।

Advertisement

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है और आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है। इधर घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, परिजन गहरे सदमे में हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page