Connect with us

गाजीपुर

भारतीय सेना के सम्मान में आज निकलेगी ‘शौर्य तिरंगा यात्रा’

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। देशभक्ति और सैनिकों के अदम्य साहस के सम्मान में गाजीपुर में आज एक भव्य ‘शौर्य तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा तहसील जंगीपुर से शहीद समर्पण पार्क रेलवे स्टेशन तक निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, पूर्व सैनिक, युवावर्ग और स्थानीय लोग भाग लेंगे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 8 बजे निर्धारित है। इस राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत आयोजन का नेतृत्व अशोक गुप्ता, जिला सह संयोजक, सतर्कता प्रकोष्ठ, भाजपु द्वारा किया जाएगा। यात्रा का उद्देश्य भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को सम्मानित करना और युवाओं में देश के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत करना है।

आयोजन के प्रचार हेतु जारी पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय सेना की महिला अधिकारियों की तस्वीरें प्रमुख रूप से दर्शाई गई हैं, जो इस आयोजन की गरिमा को और अधिक प्रभावशाली बना रही हैं।

चंद्रावती अस्पताल, राजीव गांधी स्कूल के पास, उर्दीतियारा-गाजीपुर द्वारा इस यात्रा में सहभागिता की घोषणा करते हुए नागरिकों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है।

Advertisement

कार्यक्रम संयोजक सुनीत आदित्य ने बताया कि यह यात्रा न केवल भारतीय सेना के प्रति सम्मान का प्रतीक है, बल्कि युवाओं को प्रेरित करने का एक सार्थक प्रयास भी है। यात्रा के माध्यम से शहीदों के बलिदान को स्मरण कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page