Connect with us

मऊ

सेना और कर्नल सोफिया पर टिप्पणी पर बवाल, मंत्री का पुतला फूंका

Published

on

Loading...
Loading...

मधुबन (मऊ)। मध्य प्रदेश सरकार के एक मंत्री द्वारा सेना और कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में गुरुवार को मधुबन बाजार स्थित शहीद स्मारक के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका। जिला कांग्रेस की अगुवाई में हुए इस प्रदर्शन में मंत्री के इस्तीफे की मांग की गई।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कर्नल सोफिया देश की शान हैं और उनके खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी न केवल उनका बल्कि पूरे देश की सेना का अपमान है। उन्होंने मांग की कि मंत्री को तुरंत बर्खास्त किया जाए।

Loading...

प्रदर्शन में नगर और ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर इस बयान की निंदा करते हुए कहा कि सेना का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page