Connect with us

चन्दौली

“खेल से मानसिक और शारीरिक रूप से मिलती है ऊर्जा” : अम्बर सिंह मौर्य

Published

on

चंदौली। सकलडीहा विकास खंड के पीथापुर गांव में महाकाल स्पोर्टिंग क्लब द्वारा रात्रि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन समाजसेवी अम्बर सिंह मौर्य ने किया। उद्घाटन मैच में चतुर्भुजपुर ने चहनियां को और कसवड़ ने कमालपुर को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

अम्बर सिंह मौर्य ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि खेल हमेशा खेल भावना से खेला जाना चाहिए। प्रतिभाएं गांवों में भी मौजूद हैं, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ पाते।

महाकाल स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य राकेश राय तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुभाष बिंद ने अम्बर सिंह मौर्य का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

कॉमेंट्री का कार्य प्रिंस पाठक ने किया। कार्यक्रम में ओमप्रकाश मौर्य, यशवंत मौर्य, सेवालाल बिंद, विनय मौर्य, रवि प्रकाश मौर्य, रामनिवास राय, संजय प्रताप सिंह, लाल साहब, चंद्रशेखर राय, बाबूलाल बिंद आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa