Connect with us

चन्दौली

“व्यापारियों का सम्मान और उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता” : पवन सेठ

Published

on

चंदौली। उद्योग व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष पवन सेठ व्यापारियों के हित में लगातार कार्य कर रहे हैं। नगर अध्यक्ष पटरी व्यवसायियों से लेकर नगर के सभी व्यापारियों की समस्याओं के समाधान व उनकी सुरक्षा के लिए सतत प्रयासरत रहते हैं। पवन सेठ के कार्यों से नगर के व्यापारी संतुष्ट हैं और उनकी सराहना कर रहे हैं।

शनिवार की देर शाम नगर के मार्बल व टाइल्स के युवा व्यापारी बंटी सेठ द्वारा अपने प्रतिष्ठान पर नगर अध्यक्ष पवन सेठ का सम्मान किया गया। इस दौरान राजस्थान से विशेष रूप से मंगवाई गई मार्बल से बनी घड़ी व अंगवस्त्र प्रदान कर उनका अभिनंदन किया गया।

स्वागत से अभिभूत नगर अध्यक्ष पवन सेठ ने कहा कि व्यापारियों के हित में सदैव कार्य करना हमारी प्राथमिकता रही है। व्यापारी चाहे छोटा हो या बड़ा, सभी हमारे लिए समान हैं, क्योंकि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में व्यापारियों का महत्वपूर्ण योगदान होता है।

उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर मैं पूरे व्यापारी समाज को साथ लेकर चलने का कार्य करता हूं तथा उनकी समस्याओं के समाधान हेतु टीम भावना से निरंतर कार्यरत रहता हूं। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज को एकजुट होकर अपनी समस्याओं के समाधान हेतु संघर्ष करना चाहिए, क्योंकि संगठन में ही शक्ति होती है।

Advertisement

इस अवसर पर भाजपा नेता पंकज मिश्रा, नगर महामंत्री सुरेन्द्र केशरी, रितेश सेठ, संदीप अग्रहरि, पपलू अग्रहरि, किशन मोदनवाल, अरविंद अग्रहरि आदि उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa