Connect with us

मिर्ज़ापुर

मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ठंडा पानी पिलाकर दिखाया मानव सेवा का उदाहरण

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर जय हिंद मानवाधिकार एसोसिएशन की जिला इकाई ने यात्रियों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए ठंडा पानी पिलाने का कार्यक्रम आयोजित किया। लगातार चल रही गर्मी को देखते हुए संगठन की टीम पिछले कई दिनों से पूरी मेहनत और समर्पण के साथ यह सेवा कार्य कर रही है।

जनरल कोचों में यात्रियों तक पहुंचकर स्वयंसेवक ठंडा पानी वितरित कर रहे हैं। इस सेवा कार्य में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद भी मौजूद रहे। उन्होंने टीम का उत्साह बढ़ाते हुए यात्रियों को स्वयं भी पानी पिलाया और कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता।

इस अवसर पर वकील अहमद, सावित्री देवी, मन्नू लाल बिंद, धर्मेंद्र कुमार, अवधेश मौर्य, शोएब अंसारी और चंदन बिंद सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगठन का यह प्रयास यात्रियों के बीच सराहना का विषय बना हुआ है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page