Connect with us

Uncategorized

मां माहेश्वरी मंदिर का वार्षिक उत्सव श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया

Published

on

Loading...
Loading...

नन्दगंज (गाजीपुर)। स्थानीय बाजार स्थित थाना के सामने मां माहेश्वरी मंदिर परिसर में शुक्रवार को श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी नगरवासियों द्वारा मां जगदम्बा एवं शिव परिवार की पूजा-अर्चना के साथ श्री गणेश जी एवं कार्तिकेय जी की प्राण-प्रतिष्ठा विधि-विधान से सम्पन्न कराई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत हवन-पूजन से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। तत्पश्चात भजन-कीर्तन की मधुर स्वर लहरियों ने सम्पूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आयोजन के उपरांत भण्डारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर अनिल कुमार जायसवाल, अरविन्द कुमार ‘देवा’, मनीष जायसवाल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन के सफल संचालन हेतु आयोजकों ने सभी सहयोगियों एवं भक्तगणों का आभार व्यक्त किया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page