Connect with us

चन्दौली

जन चौपाल लगाकर यूपी ग्रामीण बैंक ने गिनायी बैंक की उपलब्धियां

Published

on

Loading...
Loading...

बैंक रोजगार, शिक्षा, कृषि कार्य के लिए दे रहा है लोन

सकलडीहा (चंदौली)। जनपद के सकलडीहा ब्लॉक अंतर्गत तुलसी आश्रम स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक (पूर्व नाम बड़ौदा यूपी बैंक) द्वारा जन चौपाल लगाकर स्थानीय व्यापारियों एवं आसपास के ग्रामीणों को बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। लोगों को योजनाओं से जुड़ने और लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया।

बैंक के मुख्य प्रबंधक कौशल किशोर ने बताया कि बैंक रोजगार, शिक्षा और कृषि के क्षेत्र में उचित दर पर ऋण (लोन) प्रदान कर रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बैंक की योजनाओं से जुड़कर अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करें।

वरिष्ठ प्रबंधक अनंत विजय यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शुरुआत 2 अक्टूबर 1975 को प्रदेश के दो जिलों से हुई थी, और अब यह पूरे प्रदेश में फैल चुका है। बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक का उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में पूर्ण रूप से विलय होने जा रहा है। खाताधारकों की समस्याओं के समाधान के लिए बैंक कर्मी सदैव उपलब्ध रहते हैं।

Advertisement

शाखा प्रबंधक प्रशांत गौतम ने बताया कि अब तक शाखा द्वारा लगभग दो हजार से अधिक लोगों को केसीसी, समूह लोन और मुद्रा लोन के माध्यम से लाभ पहुँचाया गया है।

कार्यक्रम का संचालन वित्तीय समावेशन अधिकारी श्रुति सिंह ने किया। इस अवसर पर समूह सखी आशा यादव, काशिमा राय, पूर्व प्रधान हरिनारायण मौर्य, बाजार समिति अध्यक्ष मनोज सिंह, ग्राम प्रधान संजय मौर्य, समाजसेवी शिव प्रकाश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, जगदीश कुशवाहा, संतोष वर्मा, रामदरस यादव आदि उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page