Connect with us

गाजीपुर

मॉक ड्रिल से छात्रों को किया गया जागरूक

Published

on

Loading...
Loading...

जखनियां (गाजीपुर)। आपात स्थितियों में जन-सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ब्लैक आउट की संभावनाओं को लेकर एक मॉक ड्रिल का आयोजन विकास खंड जखनियां के अलीपुर मंदरां स्थित राम नगीना सिंह इंटर कॉलेज में किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई उपजिलाधिकारी रवीश गुप्ता एवं क्षेत्राधिकारी भुड़कुंडा सुधाकर पाण्डेय ने की।

ड्रिल के दौरान छात्र-छात्राओं को ब्लैक आउट जैसी स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों, सतर्कता एवं बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। इस मौके पर अधिकारियों ने बच्चों से संवाद कर उन्हें वास्तविक परिस्थिति में अपनाए जाने वाले व्यवहार के प्रति सचेत किया।

क्षेत्राधिकारी सुधाकर पाण्डेय ने कहा, “आपकी सतर्कता ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है। ब्लैक आउट के दौरान बिजली के उपकरण, फ्लैशलाइट, जनरेटर आदि बंद रखें। वाहन चला रहे हों तो सड़क किनारे खड़ा कर दें और रोशनी न करें। अफवाहों से बचें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।”

Advertisement

उन्होंने अपील की कि सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं साझा न की जाएं और केवल सरकारी दिशा-निर्देशों का ही पालन किया जाए।

उपजिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “ब्लैक आउट जैसी आपात स्थिति में शांति बनाए रखें, अनावश्यक फोन कॉल से बचें ताकि आपात सेवाओं की लाइनें खाली रहें। सरकार द्वारा जारी निर्देशों को गंभीरता से लें।”

उन्होंने कहा कि ऐसी मॉक ड्रिल्स से समाज को आपदा के समय संगठित व सुरक्षित रहने की दिशा में तैयार किया जाता है।

कार्यक्रम में कोतवाली प्रभारी शैलेश मिश्रा अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। साथ ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सर्वानंद सिंह झुन्ना, अटल कुमार सिंह, राम प्रीति सिंह, काली सिंह, पंकज सिंह, सुशील तिवारी, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page