Connect with us

गाजीपुर

जनसुनवाई निस्तारण में कोतवाली भुड़कुडा़ अव्वल

Published

on

Loading...
Loading...

शत-प्रतिशत समाधान दर के साथ कायम की मिसाल

जखनियां (गाजीपुर)। जनसुनवाई प्रणाली के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कोतवाली भुड़कुंडा ने प्रदेश स्तर पर पहला स्थान प्राप्त कर एक नई मिसाल पेश की है। यह उल्लेखनीय उपलब्धि कोतवाली प्रभारी शैलेश मिश्रा के नेतृत्व और उनकी टीम की सतत मेहनत का प्रतिफल है।

राज्य सरकार द्वारा संचालित एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) के तहत कोतवाली भुड़कुडा ने 100% निस्तारण दर हासिल की है। यह उपलब्धि न केवल पुलिस विभाग की कार्यकुशलता को दर्शाती है, बल्कि आमजन के प्रति उसकी जवाबदेही और संवेदनशीलता का भी प्रतीक है।

कोतवाल शैलेश मिश्रा ने इस सफलता को टीम भावना और समर्पण का परिणाम बताया। उन्होंने कहा, “जनसुनवाई प्रणाली में प्राप्त प्रत्येक प्रार्थना पत्र पर शासन की सीधी निगरानी होती है। हमारी जिम्मेदारी है कि हर शिकायत का निष्पक्ष, समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण हो। यह सम्मान हमारी पूरी टीम की मेहनत का फल है।”

Advertisement

प्रदेश में मिली इस मान्यता ने कोतवाली भुड़कुड़ा को गौरवान्वित किया है और गाजीपुर जनपद की प्रतिष्ठा में भी वृद्धि की है। पुलिस विभाग के इस प्रदर्शन की सराहना करते हुए आमजन ने इसे जनहित में एक बड़ी उपलब्धि बताया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page