Connect with us

गाजीपुर

सैदपुर में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, युवक को लगी गोली

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। सैदपुर थाना क्षेत्र के डहरा कला रेलवे क्रॉसिंग के समीप बुधवार को दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट से होते हुए फायरिंग तक जा पहुँची। इस गोलीकांड में मैनपुर निवासी शुभम यादव (25) को सीने में गोली लग गई, जबकि दूसरे पक्ष के अनिल यादव उर्फ सिपाही (42) के सिर में गंभीर चोट आई है।

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया, जहाँ से चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कहासुनी के दौरान अचानक एक पक्ष की ओर से गोली चला दी गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना के बाद डहरा कला चट्टी की अधिकांश दुकानें बंद हो गईं और बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और हालात को काबू में किया। सैदपुर थाना अध्यक्ष के अनुसार, अब तक किसी पक्ष की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। वहीं क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार ने गोली चलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गंभीरता से जाँच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

फिलहाल पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरत रही है। घायलों का इलाज वाराणसी में चल रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page