Connect with us

मऊ

मऊ शहर में शांति व्यवस्था के लिए पुलिस का रूट मार्च

Published

on

Loading...
Loading...

जनपद मऊ में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार शाम पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी नगर, कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक और बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ शहर के संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों—हट्ठीमदारी, रौजा, सदर चौक, घास बाजार और संस्कृत पाठशाला में रूट मार्च और पैदल गश्त की।

Loading...

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और आम नागरिकों को भरोसा दिलाया गया कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसके साथ ही अतिक्रमण से संबंधित मामलों पर जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए गए। जनपद के अन्य हिस्सों में भी भीड़भाड़ वाले स्थानों पर क्षेत्राधिकारी और प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में रूट मार्च और गश्त जारी है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page