Connect with us

गाजीपुर

बैंक में जमा गहने निकले नकली, दो पर मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, तूलापट्टी शाखा (ग्राम ब्राह्मणपुरा, थाना करंडा) में मिलावटी सोने के गहने गिरवी रखकर लोन लेने का मामला सामने आया है। बैंक प्रबंधक सुभाष कुमार रजक की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रबंधक के अनुसार, 24 अप्रैल को रमाकांत सिंह कुशवाहा, निवासी चकमोलना, नोनहरा, गाजीपुर ने दो लाख 12 हजार रुपये का गोल्ड लोन लिया था। इससे पूर्व, 13 अप्रैल 2023 को अभय सिंह, निवासी चकमुकुंद बरतर, गाजीपुर ने 90 हजार रुपये का लोन लिया था। दोनों मामलों में गहने गिरवी रखे गए थे।

Loading...

बैंक द्वारा जब गिरवी रखे गए गहनों की जांच कराई गई तो वे काफी मिलावटी और अपेक्षाकृत कम मूल्य के पाए गए। इस आधार पर बैंक ने थाना करंडा में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page