Connect with us

गाजीपुर

करंट लगने से इलेक्ट्रिशियन की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद ग्राम सभा के बड़ा मियना गांव में इलेक्ट्रिशियन विवेक चौहान की करंट लगने से मौत हो गई। वह अपने ननिहाल में मोटर कनेक्शन का कार्य कर रहे थे, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गये। उन्हें तत्काल मऊ के प्रकाश अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मूल रूप से जखनियां के बादशाहपुर गांव निवासी विवेक चौहान पिछले कई वर्षों से अपने ननिहाल बड़ा मियना में ही रह रहे थे। विवेक की शादी मात्र एक वर्ष पूर्व चुरामनपुर की चंदा चौहान से हुई थी। घटना के बाद पत्नी चंदा का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं नानी, मामी और अन्य परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।

विवेक दो भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। छोटा भाई अभिषेक और बहन सिंपल अभी पढ़ाई कर रहे हैं। उनके माता-पिता इलाहाबाद में रहते हैं। शव घर पहुंचते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page