Connect with us

गाजीपुर

ग्राम प्रधान जय बिक्रम सिंह “गोलू” का ग्रामवासियों ने किया भव्य स्वागत

Published

on

Loading...
Loading...

एक्सपोजर विजिट से लौटने पर टंडेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट एवं ग्रामीणों ने किया सम्मान

मनिहारी (गाजीपुर)। ग्राम पंचायत यूसुफपुर के युवा ग्राम प्रधान जय बिक्रम सिंह उर्फ “गोलू” का पुणे (महाराष्ट्र) से सात दिवसीय एक्सपोजर विजिट से लौटने के बाद गांव में भव्य स्वागत किया गया। श्री श्री टंडा बीर बाबा “टंडेश्वर महादेव” मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट व ग्रामवासियों के सौजन्य से आयोजित सम्मान समारोह में प्रधान सहित पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सम्मान हेतु प्रदेश के 75 जिलों में से 18 गांवों का चयन किया गया, जिसमें गाजीपुर जिले के मनिहारी विकास खण्ड अंतर्गत यूसुफपुर ग्राम पंचायत भी शामिल रहा। ग्राम प्रधान जय बिक्रम सिंह “गोलू” ने बताया कि पुणे में हुए दौरे के दौरान टेक्नोलॉजी और डिजिटल विकास से युक्त ग्राम व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया, जिससे प्रेरणा लेकर यूसुफपुर में भी नवाचार की योजना बनाई जाएगी।

ग्राम पंचायत के नवीन भवन परिसर में आयोजित समारोह में मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने प्रधान जय बिक्रम सिंह “गोलू” एवं प्रधान प्रतिनिधि पंचम सिंह को अंगवस्त्र, पगड़ी, माल्यार्पण, बुके एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार, पंचायत सचिव आलोक कुमार “दीपू”, प्रधान सेवक अलका सिंह, कार्य योजना प्रभारी डॉ. भूपेंद्र सिंह “झब्बू”, नरेंद्र मौर्या, जय शंकर मौर्या एवं विजय नारायण सिंह “साधू” को भी सम्मानित किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम की अध्यक्षता केदार नाथ सिंह ने की, जबकि संचालन विपिन दुबे द्वारा किया गया। स्वागत गीत की प्रस्तुति मूलचंद मासूम व दिनेश भट्ट ने दी। इस मौके पर पूर्व प्रधान वीरेंद्र नाथ सिंह, रामबदन सिंह, संतोष वर्मा, डॉ. एहसान, गर्जन कन्नौजिया, फूलचंद भट्ट, इंद्राशन शर्मा, रामबिलास गुप्ता सहित कई गणमान्य जन मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजक राजेश जायसवाल ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार जताया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page