Connect with us

गाजीपुर

फर्जी चरित्र प्रमाण-पत्र लगाकर नौसेना में भर्ती की कोशिश, मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

एसपी की फर्जी मुहर और हस्ताक्षर से बनाया सर्टिफिकेट

गाजीपुर | जिले के करण्डा थाना क्षेत्र स्थित सीतापट्टी गांव के आदित्य सिंह पर भारतीय नौसेना में भर्ती के लिए फर्जी चरित्र प्रमाण-पत्र जमा करने का आरोप लगा है। आरोपी ने पुलिस अधीक्षक की फर्जी मुहर और हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर यह प्रमाण-पत्र तैयार किया था। मामले के खुलासे के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

ईमेल से हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा

आईएनएस चिल्का की पीआरओ नम्रता पंत ने 28 अप्रैल को गाजीपुर पुलिस को एक ईमेल भेजा था, जिसमें आदित्य सिंह द्वारा 17 अप्रैल को जमा किए गए चरित्र प्रमाण-पत्र के सत्यापन की मांग की गई थी। जांच में पता चला कि वह प्रमाण-पत्र पुलिस कार्यालय से जारी नहीं हुआ था।

Advertisement

मुकदमा छिपाकर तैयार किया फर्जी दस्तावेज

सीओ नगर गाजीपुर की जांच में सामने आया कि आदित्य सिंह ने अपने खिलाफ दर्ज आपराधिक मुकदमे को छिपाया और एसपी की फर्जी मुहर और हस्ताक्षर का उपयोग कर प्रमाण-पत्र बनवाया। यह कार्रवाई दंडनीय अपराध की श्रेणी में आती है।

एफआईआर दर्ज, गिरफ्तारी जल्द

चरित्र सत्यापन शाखा के लिपिक जगनारायण की तहरीर पर आदित्य सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शहर कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page