Connect with us

गाजीपुर

जातिगत जनगणना का कांग्रेस ने किया समर्थन, फैसले की टाइमिंग पर जतायी आपत्ति

Published

on

Loading...
Loading...

मोहम्मदाबाद (गाजीपुर)। कांग्रेस के निवर्तमान प्रदेश सचिव आनंद राय ने केंद्र सरकार द्वारा जातिगत जनगणना की घोषणा का स्वागत करते हुए इसके समय को लेकर सवाल खड़े किए हैं। एक भेंट वार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना की मांग को संसद से लेकर सड़क तक लगातार उठाया है। लेकिन पहले इस मांग का विरोध करने वाली भाजपा अब स्वयं इसे लागू करने की बात कर रही है। हम जातिगत जनगणना के पक्ष में हैं, लेकिन दिखावटी राजनीति नहीं।

आनंद राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा सामाजिक बराबरी और हर वर्ग को उसका अधिकार दिलाने के पक्ष में रही है। जातिगत जनगणना इसी दिशा में एक सकारात्मक कदम है, जिससे समाज के वंचित वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व मिल सकेगा।

हालांकि उन्होंने हालिया निर्णय की टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए कहा कि हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले से देश की जनता आहत है और सरकार की आलोचना भी हो रही है। ऐसे में सरकार जनता का ध्यान मूल समस्याओं और सुरक्षा चिंताओं से हटाने के लिए जातिगत जनगणना जैसे संवेदनशील मुद्दे को सामने लाकर राजनीतिक लाभ उठाना चाहती है।

इसके अलावा, उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि देश की सुरक्षा, महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं जैसे मुद्दों पर भी गंभीरता से ध्यान दिया जाए।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page