Connect with us

गाजीपुर

तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आया युवक, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के बरहपुर गांव निवासी एक युवक की इलाज के दौरान बीती रात वाराणसी के ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। युवक बीते 28 अप्रैल को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरहपुर गांव निवासी हिमांशु सक्सेना (26) पुत्र रामचन्दर राम, अपने मित्र गुलशन कुमार (निवासी सादात) के साथ बाइक से वाराणसी से घर लौट रहा था। इसी दौरान रात में जब वे चौबेपुर थाना क्षेत्र के उमरहां नहर के पास पहुंचे, तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े, जिसमें हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया।

Loading...

स्थानीय लोगों की मदद से घायल को वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान बुधवार रात उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक के पिता रामचन्दर राम ने चौबेपुर थाने में अज्ञात ट्रेलर चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page