Connect with us

चन्दौली

मुगलसराय: शादी समारोह में पनीर को लेकर हुए विवाद में टेंपो से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

मुगलसराय (चंदौली)। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हमीदपुर गांव में 26 अप्रैल को एक शादी समारोह में हुए हिंसक हमले के मुख्य आरोपी धर्मेंद्र यादव उर्फ बम्बू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को पटनवा तिराहे से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया।

घटना के दिन वाराणसी से बारात आई थी। रात में भोज के दौरान आरोपी ने अधिक पनीर मांगा, जिस पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि लड़की के पिता राजनाथ ने कल्छुल से आरोपी के सिर पर वार कर दिया। इससे बौखलाए धर्मेंद्र यादव ने अपने टेंपो से शादी के मंडप पर हमला कर दिया।

इस हमले में दुल्हन के परिजनों सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों में दूल्हे के पिता और दुल्हन के चाचा की हालत गंभीर बताई गई है, जिन्हें इलाज के लिए वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। अन्य घायलों का स्थानीय अस्पताल में उपचार जारी है।

हमले के बाद शादी की रस्में रोक दी गईं। पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से अगले दिन सुबह शादी सम्पन्न कराई गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले और सार्वजनिक शांति भंग करने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने जान से मारने की नियत से शादी के मंडप में वाहन घुसाया था। फिलहाल आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page