Connect with us

चन्दौली

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गेहूं खरीद की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Published

on

Loading...
Loading...

“सहयोग न करने वाले क्रय केंद्रों पर होगी कड़ी कार्रवाई” – जिलाधिकारी

चंदौली। जिले में रबी विपणन वर्ष 2025-26 के तहत गेहूं खरीद की धीमी प्रगति को देखते हुए जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने समाहरणालय में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर गहन समीक्षा की।

बैठक में पीसीएफ, पीसीयू, यूपीएसएस, नैफेड व एनसीसीएफ जैसी एजेंसियों की प्रगति बेहद निराशाजनक पाई गई। जिलाधिकारी ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए समस्त जिला प्रभारियों को तीन दिनों के भीतर गेहूं खरीद में उल्लेखनीय सुधार लाने के सख्त निर्देश दिए।

Advertisement

उन्होंने स्पष्ट किया कि गेहूं के अवैध संचरण को रोकने के लिए तहसील स्तर पर गठित कमेटियां पुलिस बल के साथ मिलकर सघन जांच अभियान चलाएं। ककरैत, नौबतपुर, धरौली और इलिया जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।

फ्लोर मिल, गोदाम तथा राइस मिल जैसे संभावित अवैध भंडारण स्थलों की भी गहन जांच के आदेश दिए गए हैं। आईटीसी चौपाल सागर के माध्यम से गेहूं खरीद रही एफपीओ/संस्थाओं के दस्तावेजों की जांच कर रिपोर्ट देने हेतु मंडी सचिव को निर्देशित किया गया है ताकि मंडी शुल्क की हानि रोकी जा सके।

जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारियों को किसानों से लगातार संवाद बनाए रखने और उन्हें गेहूं विक्रय के लिए प्रोत्साहित करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जो किसान इस बार गेहूं बेचेंगे, उन्हें आगामी धान खरीद के दौरान प्राथमिकता के आधार पर टोकन आरक्षित किया जाएगा।

अंत में जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि यदि कोई क्रय केंद्र या एजेंसी सहयोग नहीं कर रही है, तो उसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन को दी जाए, जिससे आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Advertisement

बैठक में अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, सभी उप जिलाधिकारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक (सहकारिता), विपणन अधिकारीगण, मंडी सचिव, जिला प्रबंधक, एडीओ, एडीसीओ तथा सभी गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page