Connect with us

चन्दौली

पहलगाम हमले के विरोध में शिवसैनिकों ने फूंका आतंकवाद का पुतला

Published

on

Loading...
Loading...

सकलडीहा में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध, पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की मांग

सकलडीहा (चंदौली)। पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को शिवसेना नगर इकाई की ओर से सकलडीहा त्रिमुहानी स्थित पुलिस चौकी के पास आतंकवाद का पुतला फूंका गया। नगर प्रमुख सूरज यादव के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चंद्र मोहन सिंह ने कहा कि “पहलगाम हमला निंदनीय ही नहीं, बल्कि कायराना हरकत है। देश के श्रद्धालुओं और पर्यटकों पर हमला कर आतंकियों ने अपनी मानसिकता दिखा दी है। अब समय आ गया है कि पाकिस्तान के साथ हर समझौते को दरकिनार कर सीधे जंग की मुहिम छेड़ी जाए।”

इस दौरान अजय पासवान, विनोद सिंह, राजेश पासवान, राजू जायसवाल, रामू चौहान, प्रियांशु यादव, आशीष यादव, प्रिंस समेत अनेक शिवसैनिक मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page