Connect with us

मऊ

पहलगाम हमले पर शारदानारायण हॉस्पिटल में विरोध प्रदर्शन

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। पहलगाम हमले के खिलाफ शारदानारायण हॉस्पिटल मऊ में चिकित्सकों का विरोध प्रदर्शन, शुक्रवार को निकलेगी जन आक्रोश यात्रामऊ, जयदेश ब्यूरो।कश्मीर की घाटी में विकास की ओर बढ़ते कदमों को रोकने के लिए किए गए कायराना हमले ने पूरे देश को आक्रोशित कर दिया है। पहलगाम में हुए इस अति घृणित आतंकी हमले के विरोध में गुरुवार को शारदानारायण हॉस्पिटल मऊ के चिकित्सकों एवं कर्मियों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

इस दौरान चिकित्सकों ने काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। अस्पताल के प्रसिद्व चिकित्सक डॉ संजय सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है जब पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं।

Loading...

डॉ संजय सिंह ने जानकारी दी कि शुक्रवार की शाम शारदानारायण हॉस्पिटल मऊ से एक जन आक्रोश यात्रा निकाली जाएगी, जो फातिमा चौराहा और गाजीपुर तिराहा होते हुए गायत्री शक्तिपीठ पहुंचेगी। वहां मृतकों की आत्मा की शांति के लिए यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस यात्रा में अस्पताल के सभी चिकित्सक और कर्मचारी शामिल होंगे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page