Connect with us

मऊ

बगली पिंजड़ा गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण, गंदगी पर जताई नाराजगी

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। मुख्य विकास अधिकारी ने विकासखंड परदहां के अंतर्गत बगली पिंजड़ा स्थित बृहद गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आश्रय स्थल में मौजूद नर एवं मादा पशुओं की संख्या की जानकारी ली।

Loading...

निरीक्षण के समय पशुओं के पानी पीने के लिए बने हौज में गंदा पानी पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही गुड़, नमक व मौजूदा सीजन में भूसे की खरीद कर उसका भंडारण करने के निर्देश दिए। पशुओं को धूप से बचाने के लिए उचित व्यवस्था करने को भी कहा गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page