चन्दौली
“गुणवत्तापरक शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी” : अंकित सिंह
सैयदराजा (चंदौली)। स्थानीय क्षेत्र के बगही कुम्भापुर स्थित उषा मेमोरियल इंग्लिश स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम का वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर अंकित कुमार सिंह ने मेधावी छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रांगण में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति और शिक्षकों के मार्गदर्शन में की गई, जहाँ विभिन्न कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। इस दौरान प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को डायरेक्टर अंकित कुमार सिंह द्वारा प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।
परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं इस प्रकार रहे:
नर्सरी: शिवम कुमार (प्रथम), अंजीता (द्वितीय), सोनाली (तृतीय)
एल.के.जी.: आदित्य (प्रथम), अंकुश (द्वितीय), हिमांशु (तृतीय)
यू.के.जी.: आशीष (प्रथम), गौरव (द्वितीय), कान्हा (तृतीय)
कक्षा 1: हरिओम (प्रथम), रिबज (द्वितीय), अधिनायक (तृतीय)
कक्षा 2: अंकुश यादव (प्रथम), रिया गुप्ता (द्वितीय), आकांक्षा (तृतीय)
कक्षा 4: सबा (प्रथम), अनन्या (द्वितीय), अनंत (तृतीय)
कक्षा 5: शिवम यादव (प्रथम), आंचल (द्वितीय), अर्जुन (तृतीय)
कक्षा 6: अमिलेश भारती (प्रथम), आर्यन (द्वितीय), श्वेता (तृतीय)
कक्षा 7: विशाल (प्रथम), आंचल (द्वितीय)
डायरेक्टर अंकित कुमार सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों की सफलता में माता-पिता और शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय का सदैव यह प्रयास रहता है कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे शैक्षणिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक और प्रतियोगी क्षेत्रों में भी सफल हों। इसके साथ ही उन्होंने खेलकूद व अन्य सह-पाठ्य गतिविधियों में बच्चों को भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने की बात कही।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ संजय राय, आशा, परवीन, गौरव, श्रेया, रूपा, पंकज समेत अनेक अभिभावक भी मौजूद रहे। समारोह का समापन बच्चों की मुस्कान और तालियों की गूंज के बीच हुआ, जिसने इस कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
