Connect with us

गाजीपुर

दलित परिवार ने पूर्व प्रधान और थानाध्यक्ष पर लगाया गंभीर आरोप

Published

on

Loading...
Loading...

जखनियां (गाजीपुर)। सादात विकासखंड के मुबारकपुर हरतरा गांव में एक दलित परिवार ने उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता नर्वदा देवी ने पूर्व ग्राम प्रधान परमेश यादव, राजीव सिंह और संजय सिंह पर मारपीट, गाली-गलौज और जातिगत अपमान का आरोप लगाया है। साथ ही पूर्व थानाध्यक्ष तारावती देवी पर मामले को दबाने और सुलह के लिए दबाव बनाने के आरोप भी लगाए हैं।

परिवार के अनुसार, 8 मार्च 2025 की दोपहर पूर्व प्रधान और उनके सहयोगी जबरन घर में घुसे और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए नर्वदा देवी के साथ दुर्व्यवहार किया। शिकायत करने पर थानाध्यक्ष तारावती देवी ने उनका प्रार्थना पत्र लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने आईजीआरएस पोर्टल और पुलिस अधीक्षक को रजिस्ट्री के माध्यम से शिकायत भेजी।

12 मार्च को थाने बुलाकर सुलह का दबाव बनाया गया, लेकिन नर्वदा देवी ने इंकार कर दिया। 13 अप्रैल को थानाध्यक्ष स्वयं पीड़िता के घर पहुंचीं, आंगन में फोटो खींची और फिर से सुलह का दबाव बनाया। 16 अप्रैल को प्रशासन की मौजूदगी में चकमार्ग नंबर 182 की पैमाइश के दौरान पीड़ित के मकान में जबरन रास्ता बनाने का प्रयास हुआ और नीम के पेड़ जेसीबी से उखाड़ दिए गए।

17 अप्रैल की मध्यरात्रि में पीड़िता के घर की पश्चिमी दीवार को तोड़ दिया गया। शोर मचाने पर कुछ लोग भागकर राजीव सिंह के घर में घुस गए। 112 नंबर पर सूचना देने पर पुलिस पहुंची लेकिन कार्रवाई के बजाय बहरियाबाद थाने से संपर्क करने की सलाह दी।

Advertisement

18 अप्रैल को पीड़िता ने पुनः थाने में विधिक कार्यवाही हेतु प्रार्थना पत्र दिया है। नवागत थानाध्यक्ष दिनेश चंद्र पटेल ने निष्पक्ष जांच और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page