Connect with us

मऊ

विश्व टीकाकरण सप्ताह 24 अप्रैल से 10 मई तक, चिन्हित बच्चों की होगी फाइलेरिया जांच

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। जिला टास्क फोर्स की बैठक में हुआ निर्णयकलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में राष्ट्रीय नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर जिला टास्क फोर्स की अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी 24 अप्रैल से 10 मई तक चलने वाले विश्व टीकाकरण सप्ताह की रूपरेखा तय की गई।

इस दौरान विशेष टीकाकरण सत्रों के माध्यम से उन बच्चों को टीके लगाए जाएंगे जो अब तक वंचित रह गए हैं।डिप्थीरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए 10 से 16 वर्ष की आयु के बच्चों को डिप्थीरिया युक्त वैक्सीन दी जाएगी। स्कूलों में बच्चों को जागरूक किया जाएगा, वहीं अभिभावकों को भी टीकाकरण से जुड़ी जरूरी जानकारियां देने की योजना है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षा, अल्पसंख्यक कल्याण और स्वास्थ्य विभाग की टीमें समन्वय से कार्य करेंगी।

Loading...

बैठक में जिला मलेरिया अधिकारी ने जानकारी दी कि फाइलेरिया की जांच के लिए एक से दो कक्षा के बच्चों को चिन्हित किया गया है। 1 मई से 20 मई तक सरकारी, निजी, एनजीओ संचालित विद्यालयों और मदरसों के बच्चों की किट के माध्यम से जांच की जाएगी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल सिंह ने कहा कि संबंधित अधिकारी और कर्मचारी ईमानदारी से अपने दायित्व निभाएं ताकि जिले को प्रदेश में बेहतर स्थान दिलाया जा सके। उन्होंने यह भी अपील की कि अभिभावक टीकाकरण कार्ड को सुरक्षित रखें ताकि समय-समय पर टीकाकरण नियमित रूप से हो सके।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन विकास खंडों में टीकाकरण प्रगति धीमी है, वहां के स्वास्थ्य कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। बैठक में स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page