Connect with us

गाजीपुर

सोनवल गांव में आग ने मचाया तांडव, तीन झोपड़ियां राख, चार मवेशियों की मौत

Published

on

गाजीपुर। जिले के जमानियां तहसील के अंतर्गत आने वाले सोनवल गांव में शुक्रवार को भीषण अग्निकांड की घटना ने ग्रामीणों को दहशत में डाल दिया। गांव निवासी मुख्तार कुशवाहा की तीन आवासीय झोपड़ियों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और सभी झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया।

इस दर्दनाक घटना में चार मवेशियों की जलकर मौत हो गई। साथ ही झोपड़ियों में रखा पूरा घरेलू सामान जिसमें बर्तन, कपड़े, अनाज, चारपाई और लगभग दस हजार रुपये की नगदी भी शामिल थी वह सब जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। कुल नुकसान का अनुमान करीब दो लाख रुपये लगाया गया है।

मुख्तार कुशवाहा ने बताया कि घटना के वक्त वह अपने परिवार के साथ गांव में ही एक अन्य स्थान पर किसी कार्य से गए हुए थे। तभी उन्हें शोर सुनाई दिया और जब वे मौके पर पहुंचे, तो झोपड़ियों से धुआं और आग की लपटें निकलती दिखीं। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली और ग्रामीणों के लिए आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया।

Advertisement

ग्रामीणों ने दिखाई बहादुरी, आग पर पाया काबू
फायर ब्रिगेड के मौके पर न पहुंचने की स्थिति में ग्रामीणों ने ही अपने निजी संसाधनों से ढाई घंटे तक लगातार प्रयास कर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक तीनों झोपड़ियां पूरी तरह जल चुकी थीं और मवेशियों की जान नहीं बचाई जा सकी।

प्रशासन ने किया निरीक्षण, सहायता का आश्वासन
घटना की सूचना पर लेखपाल मौके पर पहुंचे और नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी। तहसीलदार रामनारायण वर्मा ने बताया कि जैसे ही सर्वे रिपोर्ट को मंजूरी मिलेगी, पीड़ित परिवार को शासन स्तर से सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर
गांव के लोगों ने बताया कि मुख्तार कुशवाहा का परिवार अब खुले में रहने को मजबूर है। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवार को तुरंत राहत और पुनर्वास की व्यवस्था की जाए ताकि वे दोबारा सामान्य जीवन की ओर लौट सकें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page