Connect with us

गाजीपुर

शराब की दुकान बंद कराने के लिए महिलाओं का हल्लाबोल

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। मोहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम बालापुर चट्टी पर शराब की दुकान के खिलाफ मंगलवार को ग्रामीण महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। महिलाएं सड़क पर उतर आईं और शराब की दुकान बंद करने की मांग करते हुए रोड जाम कर दिया। इस दौरान घंटों तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलने पर प्रशासन तत्काल हरकत में आया और उपजिलाधिकारी हर्षिता तिवारी, क्षेत्राधिकारी चोभ सिंह, आबकारी विभाग के अधिकारी ऐश्वर्य तथा कोतवाली प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने महिलाओं और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाएं अपनी मांगों पर अड़ी रहीं। उनका कहना था कि शराब की दुकान के कारण गांव में नशाखोरी बढ़ रही है, जिससे युवाओं और परिवारों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

Loading...

काफी देर की मशक्कत के बाद प्रशासन ने स्थिति को काबू में किया और उपजिलाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि इस मामले को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और उचित कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया, जिससे यातायात सुचारू रूप से बहाल हुआ।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page