Connect with us

चन्दौली

सकलडीहा के नये एसडीएम कुंदन राज कपूर ने संभाला कार्यभार

Published

on

चंदौली। जनपद के सकलडीहा तहसील में नए उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने सोमवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन और लंबित भूमि विवादों का निर्धारित समय के भीतर निस्तारण करना है।

कुंदन राज कपूर के कार्यभार ग्रहण करने पर सिविल बार के अध्यक्ष अशोक कुमार यादव, महामंत्री रामराज यादव और पूर्व अध्यक्ष नितिन तिवारी ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

गौरतलब है कि बीते शनिवार को जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने जिले में पांच एसडीएम के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया था। इस बदलाव में सकलडीहा के एसडीएम अनुपम मिश्रा का स्थानांतरण पीडीडीयू नगर में हुआ, जबकि नौगढ़ में तैनात कुंदन राज कपूर को सकलडीहा का नया उपजिलाधिकारी नियुक्त किया गया।

बिहार राज्य के सहरसा जिले के दबौली गांव निवासी कुंदन राज कपूर ने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य उद्देश्य पीड़ितों को न्याय दिलाना और भूमि विवादों को शीघ्रता से सुलझाना है। लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए राजस्व टीम का गठन कर विशेष अभियान चलाया जाएगा।

Advertisement

कुंदन राज कपूर ने कहा कि वे पारदर्शिता के साथ प्रशासनिक कार्यों को संचालित करेंगे और जन समस्याओं के समाधान में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa