Connect with us

गाजीपुर

सेवराई तहसील में शौचालय निर्माण कार्य ठप, फरियादी और अधिवक्ता परेशान

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। जनपद के सेवराई तहसील में सामुदायिक शौचालय और मुख्य गेट का निर्माण कार्य पिछले चार महीने से रुका हुआ है। इस कारण तहसील में आने वाले फरियादियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कुछ महीने पहले शौचालय को लेकर एक अधिवक्ता और लेखपाल के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि लेखपाल का स्थानांतरण करना पड़ा। इसके बाद जमानिया विधायक ओम प्रकाश सिंह के प्रयास से लाखों की लागत से मुख्य गेट और सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य शुरू हुआ। हालांकि, चार महीने बीत जाने के बाद भी काम अधूरा पड़ा है, जिससे लोगों को शौचालय की सुविधा नहीं मिल पा रही है।

Loading...

अधिवक्ताओं ने कई बार उच्च अधिकारियों से इस समस्या की शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। सेवराई के एसडीएम लोकेश कुमार ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कर जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करवाया जाएगा। तहसील में आने वाले लोगों ने भी अधिकारियों से शीघ्र कार्य पूरा कराने की मांग की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page